राजस्थान: घर में सो रही मां और उसकी दुधमुंही बच्ची की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

धौलपुरः राजस्थान से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रहा है. यहां धौलपुर जिले में एक महिला और उसकी दुधमुंही बेटी की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, मां-बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घर में घुसकर मां-बेटी को मारी गोली
इस मामले में पुलिस ने बताया कि दोहरा हत्याकांड गुरुवार तड़के हुआ है. मृतक महिला का नाम सीमा था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि राजाखेड़ा में बनवारी नाम के एक शख्स के घर में आरोपी जबरन दाखिल हो गया. उसने बनवारी की 25 वर्षीय पत्नी सीमा और उसकी एक वर्ष की बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब सीमा सो रही थी.

भयवश छिप गया सीमा का पति
पुलिस ने बताया कि वारदात के दौरान बनवारी घबरा गया और भयवश वहीं छिप गया. धौलपुर के एसपी मनोज कुमार ने कहा कि मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगा है.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
एसपी ने बताया कि घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है. इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम मौके से सबूत इकट्ठा कर रही है और आगे की जांच जारी है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version