Entertainment News: तमन्ना भाटिया ने क्यों लांघी लक्ष्मण रेखा, जानिए क्यों तोड़ा ‘No Kissing’ वाला प्रण

Entertainment News: तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) की अपकमिंग फिल्म लस्ट स्टोरी 2 जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी. 29 मई से ये फिल्म ऑनलाइन हो जाएगी. इस फिल्म की चर्चा के साथ ही एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया चर्चा में आ गई हैं. दरअसल तमन्ना का कहना है कि वो नो किसिंग के नियम को अपनाती है.

लेकिन इस फिल्म में उन्होंने इस लक्ष्मण रेखा को पार कर दिया है. उन्होंने इसको लेकर जानकारी भी दी है. तमन्ना लोकप्रिय नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी लस्ट स्टोरीज के दूसरे भाग में दिखाई देंगी. वहीं उन्होंने ये भी बताया कि उन्होंने अपने नियमों को क्यो तोड़ा है. तमन्ना प्रेमी विजय वर्मा, नीना गुप्ता, अमृता सुभाष, अंगद बेदी, कुमुद मिश्रा, काजोल, मृणाल ठाकुर और तिलोत्तमा शोम के साथ लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आएंगी.

क्या है तमन्ना का किसिंग रुल

इस पूरे विषय पर बात करते हुए तमन्ना ने बताया कि ‘मुझे वास्तव में सुजॉय के साथ काम करना चाहती थी, वहीं इस सीन को लेकर काफी खुश भी हूं.’ हालांकि उन्होंने अपने नो किसिंग रुल को लेकर कहा कि ऐसा कोई सीन मैने इससे पहले नहीं किया है. ऐसे में ये थोड़ा अतरंगा था. उन्होंने कहा कि मै सदा से ऐसी दर्शक रही हूं जो ये कहता आया है कि मैं ये कभी नहीं करूंगी, मैं कभी नहीं किस करुंगी ऑन स्क्रीन. उन्होंने बताया कि इससे बाहर निकलना मेरे लिए विकास रहा. उन्होंने आगे कहा कि भारत विशाल है और इसके कई हिस्सों का विकास होना बाकी है. बहुत विकास हुआ है, लेकिन बहुत कुछ बाकी है. ऐसे में ये सीन केवल एक रचनात्मकता के लिहाज से किया गया है.

आगे इन फिल्मों में नजर आएंगी तमन्ना

लस्ट स्टोरीज 2 के अलावा, तमन्ना प्राइम वीडियो पर अपने नए वेब शो जी करदा की रिलीज के लिए भी तैयार हैं. अरुणिमा शर्मा द्वारा निर्देशित, जी करदा में तमन्नाह के साथ सुहेल नय्यर, अन्या सिंह, हुसैन दलाल, सायन बनर्जी, और संवेदना सुवालका, सिमोन सिंह और मल्हार ठाकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं. उनके पास पाइपलाइन में रजनीकांत का जेलर भी है. नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित तमिल फिल्म अगस्त में रिलीज होगी और इसे सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया गया है. जेलर में जैकी श्रॉफ, मोहनलाल, डॉ. शिव राजकुमार, राम्या कृष्णन, योगी बाबू, वसंत रवि और विनायकन भी हैं.

यह भी पढ़ें-

क्या लोकसभा चुनाव 2024 से पहले लागू होगा UCC, जानिए क्यों दोबारा शुरू हुई Uniform Civil Code की चर्चा ?

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version