Rajasthan: खाटूश्याम से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो बहनों सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan Accident: राजस्थान से दुखद खबर सामने आई है. यहां चूरू जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर को ट्रेलर ने टक्कर मार दिया. इस हादसे में दो सगी बहनों सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए. यह हादसा सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर सालासर रोड स्थित बोबासर पुलिया के पास हुआ. हादसे का शिकार हुए लोग तीर्थ यात्रा पर निकले थे.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. ट्रैवलर में फंसे घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में दो यात्रियों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 16 वर्षीय आनंदी कहार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए सीकर रेफर किया गया है.

इस रूप में हुई मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान कोलकाता निवासी सुशीला साहू (70 वर्ष) पत्नी गंगाप्रसाद साहू, उर्मिला साहू (65) पत्नी छोटेलाल साहू और आनंदी कहार (16 वर्ष) पुत्री उत्पल कहार के रूप में हुई है. सुशीला और उर्मिला सगी बहनें थीं, जबकि आनंदी उनकी भतीजी की बेटी थी.

परिजन गंगा प्रसाद साहू ने बताया

परिजन गंगाप्रसाद साहू ने बताया कि परिवार के 20 सदस्य कोलकाता से जयपुर पहुंचे थे. इसके बाद सभी ने खाटूश्यामजी के दर्शन किए और वहीं रात्रि विश्राम किया. सुबह परिवार ट्रैवलर से सालासर बालाजी पहुंचा. दर्शन करने के बाद सभी पुष्कर के लिए रवाना हुए थे. इसी दौरान बोबासर पुलिया के पास यह दुर्घटना हो गई.

सदर थाना प्रभारी मुकुट बिहारी मीणा के मुताबिक

सुजानगढ़ सदर थाना प्रभारी मुकुट बिहारी मीणा के मुताबिक, ट्रेलर जसवंतगढ़ की तरफ से सालासर की ओर जा रहा था. चालक ने आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की. इसी दौरान ट्रेलर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रैवलर से टकरा गया. टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैवलर पलट गई, जबकि ट्रेलर सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़कर हाईवे से नीचे लटक गया. हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया. मामला दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This

Exit mobile version