बेंगलुरु हादसे में RCB ने किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 10 लाख रुपए

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

बेंगलुरु: बीते बुधवार की शाम जब आरसीबी की टीम बेंगलुरु पहुंची तो उसके बाद विधानसौधा से लेकर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम तक विक्ट्री परेड होनी थी, जिसमें उम्मीद से अधिक संख्या में लोगों के पहुंचने से वहां पर भगदड़ मच गई थी. इस भगदड़ में कुल 11 लोगों की जहां मौत हो गई थी, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे. इस हादसे के बाद अब आरसीबी फ्रेंचाइजी ने मृतकों के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया है.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फ्रेंचाइजी ने 5 जून को बेंगलुरु हादसे को लेकर अपनी तरफ से जारी किए गए दूसरे आधिकारिक बयान में जानकारी दिया कि उनकी तरफ से मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा. आरसीबी की तरफ से जो बयान आया, उसमें उन्होंने कहा कि कल बेंगलुरु में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने आरसीबी परिवार को बहुत पीड़ा और दर्द पहुंचाया है. सम्मान और एकजुटता के संकेत के रूप में, आरसीबी ने मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख रुपए की वित्तीय सहायता देने का फैसला लिया है. इसके अलावा, इस दुखद घटना में घायल हुए प्रशंसकों की सहायता के लिए RCB Cares नामक एक कोष भी बनाया जा रहा है. हम जो कुछ भी करते हैं, उसके केंद्र में हमेशा हमारे प्रशंसक रहेंगे. हम दुख में एक साथ हैं.

हादसे पर विराट कोहली ने जताया दुख

आरसीबी टीम की विक्ट्री परेड में हुए इस हादसे पर विराट कोहली ने भी दुख जताया है, जिसमें उन्होंने फ्रेंचाइजी के आधिकारिक बयान को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ लिखा कि मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं. पूरी तरह से टूट गया हूं. वहीं, कोहली के अलावा क्रिकेट जगत के अन्य खिलाड़ियों ने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Latest News

FIFA World Cup 2026: न्यूजीलैंड को 5-1 से हराकर नॉकआउट में पहुंचा बेल्जियम, लिएंड्रो की वजह से ही मिली जीत

FIFA World Cup 2026: ग्रुप G मुकाबले में बेल्जियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया....

More Articles Like This

Exit mobile version