Rishikesh: चीला में सड़क हादसा, दो रेंजरों सहित चार की मौत, नए वाहन का ट्रायल ले रहे थे अधिकारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rishikesh: उत्तराखंड से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां सोमवार की शाम ऋषिकेश के चीला में हुए सड़क हादसे में दो रेंजरों सहित चार लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना तब हुई, जब विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारी नई गाड़ी का ट्रायल कर रहे थे. इसी दौरान वाहन नहर में गिर गया. घटना की सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए.

मृतकों और घायलों में ये लोग हैं शामिल
बताया जा रहा है कि इस हादसे में शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकार), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान और कुलराज सिंह की मौत हो गई. जबकि हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), और अश्विन बिजू (चालक) घायल हो गए. आलोक (वन्य जीव प्रतिपालक) लापता हैं. उनकी तलाश की जा रही है.

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version