मध्य प्रदेश में सड़क हादसा: क्रेन से टकराई हाई स्पीड कार, तीन की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

MP Accident: मध्य प्रदेश से सड़क हादसे की खबर सामने आई हैं. यहां बैतूल जिले में मंगलवार की भोर में तेज रफ्तार एक कार क्रेन से टकरा गई. इस हादसे में जहां तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

ढाबा से खाना खाकर लौट रहे थे हादसे का शिकार हुए लोग

हादसे की जानकारी देते हुए कोतवाली पुलिस स्टेशन के हाउस ऑफिसर (SHO) देवकरण देहरिया ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 3:00 बजे इटारसी रोड पर हुई है. तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गई. पीड़ित लोग ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे थे. तभी यह दुर्घटना हुई.

मृतकों में ये लोग हैं शामिल

टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस को अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए दरवाजे और खिड़कियां तोड़नी पड़ीं. घायलों को 108 एम्बुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया. देहरिया ने बताया कि मृतकों में वाहन चला रहे ऋतिक सोलंकी (30 वर्ष), उनके दोस्त वरुण प्रजापति (21) और अभय ठाकुर (22 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी स्थानीय निवासी थे.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

बैतूल निवासी देवा पांडे (32 वर्ष) और आकाश पाल (30) इस दुर्घटना में घायल हो गए, जिनमें से एक को इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This

Exit mobile version