राजस्थान में हादसाः ट्रेलर से टक्कर के बाद ट्रक में लगी आग, जिंदा जला चालक, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

राजस्थान: मंगलवार की भोर में जयपुर भीषण सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाईवे पर दूदू के पास ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई. टक्कर  के बाद ट्रक में आग लग गई. इस दौरान ट्रक चालक कैबिन में फंस गया और जिंदा जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. दुर्घटना की वजह से मार्ग पर आवागमन में अवरोध उत्पन्न हुआ.

बिस्किट से भरा था दुर्घटनाग्रस्त हुआ ट्रक

जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे पर दूदू के पास बिस्किट से भरा ट्रक डिवाइडर तोड़कर टाइल लदे ट्रेलर से जा टकराया गया. टक्कर के बाद ट्रक आग का गोला बन गया. केबिल में फंसने के कारण चालक बाहर नहीं निकल पाया.

दमकल की सुविधा न होने से आग बुझाने में हुई परेशानी

जिस जगह यह दुर्घटना हुई, वहां पास ही पेट्रोल पंप था. इस वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. दूदू मुख्यालय पर दमकल (फायर ब्रिगेड) की सुविधा न होने की वजह से स्थानीय लोगों को आग बुझाने में दिक्कतें हुई. बाद में पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

क्रेन से पुलिस ने निकाला चालक का शव

सूचना मिलन पर दूदू एसएचओ मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक के कैबिन से चालक का शव बाहर निकला. दुर्घटना की वजह से जयपुर से अजमेर की ओर जाने वाले इस व्यस्त नेशनल हाईवे पर आवागमन में अवरोध उत्पन्न हो गया और जाम लग गया. एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This