Road Accident in Telangana: तेलंगाना में दो सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Road Accident in Telangana: तेलंगाना सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां रविवार की देर रात और सोमवार की सुबह दो अलग-अलग सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच में जुट गई.

पैदल जा रहे व्यक्ति से टकराई बाइक
निदामनूर पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर (SI) गोपाल राव के मुताबिक, पहली घटना रविवार की देर रात हुई. एक बाइक और एक पैदल यात्री की टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. पैदल जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बाइक सवार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

कोहरे के कारण जीप से टकराया ऑटो रिक्शा
वहीं, दूसरी घटना वेम्पाडु बस स्टैंड के पास हुई. एक ऑटोरिक्शा खड़े जीप से टकरा गई. पुलिस के मुताबिक, सोमवार को कोहरे के कारण यह हादसा हुआ. एक रिश्तेदार के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ला रहा वाहन खड़े जीप से टकरा गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का इलाज लगोंडा के मिर्यालगुडा अस्पताल में चल रहा है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों का शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.

Latest News

07 March 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

07 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में पंचांग का विशेष महत्व माना जाता है. पंचांग...

More Articles Like This

Exit mobile version