Roorkee: रास्ते के विवाद को लेकर युवक के सिर में मारी गोली

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Roorkee: रुड़की सनसनीखेज खबर आ रही है. यहां रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस दौरान एक पक्ष के युवक को गोली मार दी. जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई.

मारपीट के बीच राइफल से चलाई गोली
जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव केल्लहनपुर में रास्ते को विवाद को लेकर दो पक्षों में शनिवार की सुबह करीब दस बजे विवाद के बीच मारपीट शुरु हो गई. इसी बीच एक पक्ष ने राइफल से गोली चला दी, जो अब्दुल रहमान (19 वर्ष) के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल का गंभीर अवस्था में चल रहा इलाज
तत्काल उसे रुड़की सिविल अस्पताल ले जाया गया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर कर दिया. उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि घायल पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया जा रहा है. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

22 October 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

22 October 2026 Ka Panchang: 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन...

More Articles Like This

Exit mobile version