Rudraprayag Accident: उत्तराखंड में हादसा, यात्रियों को लेकर जा रहा टैंपो ट्रैवलर नदी में गिरा, 9 लोगों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rudraprayag Accident: उत्तराखंड से भीषण हादसे की खबर आ रही है. बताया जा रहा है कि यहां रुद्रप्रयाग जिले एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी गिर गई है. बताया जा रहा है कि टैंपो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि नौ लोगों की मौत हो गई. घायलों को हेलिकॉप्टर से हायर सेंटर ले ले जाया गया.

वाहन में 15-16 यात्रियों के सवार होने की आशंका
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गई है. वाहन में 26 यात्रियों के होने की आशंका है. हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ सहित अन्य टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और रेस्क्यू कार्य कर रही है.

हादसे पर सीएम धामी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि टेम्पो ट्रैवलर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ. स्थानीय प्रशासन व एसडीआरएप की टीमें राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई है. घायलों को नज़दीकी चिकित्सा केंद्र पर उपचार के लिए भेज दिया गया है. जिलाधिकारी को घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. बाबा केदार से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

Latest News

पीएम मोदी का इजरायल दौरा! महा-विनाशकारी हथियारों की हो सकती है डील

PM Modi Israel Visit : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 25-26 फरवरी को दो दिन के इजरायल दौरे पर जा रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version