रूस ने कीव पर दागे दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन, जेलेंस्की बोले- अब तक का सबसे बड़ा हमला

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: यूक्रेन और रुस के बीच जंग जारी है. 24 घंटों के अंदर रूस ने कीव के ड्रोन हमले का जवाब बैलिस्टिक मिसाइलों से दिया है. रविवार को करीब पांच घंटे तक यह भीषण हवाई हमला जारी रहा. इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य लोग घायल हो गए. हमले के कारण शहर के कई हिस्सों में आग लग गई और इमारतों को भारी क्षति पहुंची. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इसे अब तक के सबसे बड़े हमलों में से एक करार दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तबाही की तस्वीरें साझा कीं. बताया कि रूस ने राजधानी कीव पर अलग-अलग तरह के करीब 40 मिसाइलें दागीं और 120 ड्रोन हमले किए.

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, रूस ने कीव पर लगभग 40 इस्कंदर-एम और हाइपरसोनिक जिरकॉन मिसाइलें दागीं. रात करीब 1:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) हवाई हमले का सायरन बजा, जिसके तत्काल बाद वायु रक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गईं. कुछ ही मिनटों में लगातार धमाकों और विस्फोटों की आवाजें सुनाई देने लगीं. राजधानी के ऐतिहासिक केंद्र स्थित कई घर तेज धमाकों से हिल गए और सड़कों पर खड़ी कारों के अलार्म बजने लगे. अधिकारियों के मुताबिक, एक घंटे से भी कम समय में दर्जनों मिसाइलें शहर पर गिरीं. सुबह 6:30 बजे दोबारा हवाई हमले का सायरन बजा और शहर के विभिन्न हिस्सों में फिर से विस्फोट दर्ज किए गए.

हमले में इमारत में लगी भयंकर आग

हमले में मध्य कीव के शेवचेंकिव्स्की जिले की तीन मंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई. बचाव दल ने मलबे में फंसे कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. इसके अलावा शहर के चार अन्य इलाकों में भी कार्यालयों, रिहायशी इमारतों और एक छात्रावास में आग लगने की घटनाएं सामने आईं. हमले के दौरान लुक्यानिव्स्का मेट्रो स्टेशन में शरण लिए लोगों ने वीडियो साझा किए, जिनमें शक्तिशाली धमाके की वजह से स्टेशन के प्रवेश कक्ष की छत का एक हिस्सा गिरता दिखाई दिया. सुरक्षा कारणों से स्टेशन को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

हमले में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

कीव की सैन्य प्रशासन ने टेलीग्राम पर बयान जारी करते बताया कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौत हुई है. वहीं, मेयर विताली क्लिट्स्को ने सात लोगों के घायल होने की पुष्टि की है. मालूम हो कि रूस-यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से ही पूर्ण पैमाने पर आक्रमण जारी है। लगभग रोजाना दोनों एक-दूसरे को निशाना बना रहे हैं.

Latest News

सिर्फ सजावट ही नहीं, सेहत का भी ख्याल रखता है स्नेक प्लांट, घर के वातावरण को भी बनाए बेहतर

Snake plant: आजकल लोग अपने घरों और आफिसो को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के इनडोर...

More Articles Like This