Russia-Ukraine War: धधक रहा काला सागर, दो जहाजों पर यूक्रेन का अटैक, रूस का MiG-29 तबाह

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia–Ukraine War: रूस-यूक्रेन की जंग में अब काला सागर धधक रहा है. यूक्रेन की तरफ से रूस के अंदरूनी इलाकों तक हमले तेज होते दिख रहे हैं. यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने रातभर चले ड्रोन हमले में रूसी MiG-29 लड़ाकू विमान और दो रूसी जहाजों को निशाना बनाया. इसकी जानकारी सोमवार को यूक्रेन के ड्रोन फोर्सेज के कमांडर रॉबर्ट ब्रोवदी ने दी. ब्रोवदी के अनुसार, निशाना बनाए गए दो जहाजों में एक टैंकर और दूसरा बल्क कैरियर था. हालांकि, इन दोनों जहाजों को कितना नुकसान हुआ और उन पर हमले का असर क्या रहा, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.

यूक्रेन के ड्रोन फोर्सेज के कमांडर के मुताबिक

यूक्रेन के ड्रोन फोर्सेज के कमांडर के मुताबिक, रात में यूक्रेन ड्रोन ने रूस से जुड़े कुल 66 ठिकानों को निशाना बनाया. इनमें एक MiG-29 फाइटर जेट भी शामिल था. दावा है कि इस विमान को रोस्तोव ओब्लास्ट के डोलोतिन्का गांव के पास निशाना बनाया गया. यूक्रेन ने सिर्फ लड़ाकू विमान तक हमला सीमित नहीं रखा. हमले में रूसी एयर डिफेंस से जुड़े कई रडार स्टेशन भी निशाने पर रहे.

ब्रोवदी के अनुसार, यूक्रेनी ड्रोन ने कुल चार रूसी रडार स्टेशनों पर हमला किया. इनमें रोस्तोव ओब्लास्ट में दो Kasta-2E2 रडार और एक Nebo-SV रडार शामिल था. इसके अलावा क्रीमिया के Rozdolne इलाके में एक ST-68 रडार स्टेशन को भी निशाना बनाए जाने का दावा किया गया है. यूक्रेनी कमांडर ने यह भी कहा कि कब्जे वाले जापोरिज्जिया, डोनेत्स्क और लुहान्स्क इलाकों में रूस के 11 सैन्य ठिकानों में आग लगाई गई. इसके अलावा ‘नोवोरोसिया’ हाईवे को भी निशाना बनाए जाने की बात कही गई. हालांकि, इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

Latest News

Crude Oil Price: कच्चे तेल में फिर लगी आग, ब्रेंट 110 डॉलर के करीब पहुंचा; पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से बाजार में चिंता

Crude Oil Price:  वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही...

More Articles Like This

Exit mobile version