Russia-Ukraine War: रूस ने मिसाइलों से कीव पर किया हमला, शहर के कई हिस्सों में लगी आग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कीवः रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइलों से कीव पर हमला किया. शहर के कई हिस्सों में आग लगी है. यूक्रेन की वायु सेना ने कहा कि रूसी सेना ने सोमवार को यूक्रेनी ठिकानों पर कई बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें दागीं, राजधानी कीव में विस्फोटों को महसूस किया गया और सुना गया. शहर के विभिन्न हिस्सों से धुआं उठता देखा गया. हालांकि, हताहतों और नुकसान की तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है.

वायुसेना ने बताया कि दिन के उजाले में किए गए इस हमले में किंजल हाइपरसोनिक मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया, जो कि रूस के सबसे उन्नत हथियारों में से एक है. किंजल ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक गति से उड़ता है, जिससे इसे रोकना मुश्किल हो जाता है. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी मिसाइल हमले ने कीव के बच्चों के अस्पताल को निशाना बनाया है और अधिकारियों का कहना है कि वे क्षति का आकलन कर रहे हैं.

कीव शहर प्रशासन ने बताया कि कीव के सोलोमिंस्की, द्निप्रोव्स्की और होलोसिव्स्की जिलों में संभवतः मिसाइलों के गिरने से मलबा गिर गया, जिससे आग लग गई. कीव के कई इलाकों से धुआं उठ रहा था. हताहतों और क्षति का तत्काल कोई विवरण नहीं मिल पाया. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि एंबुलेंस सोलोमिंस्की जिले की ओर जा रही हैं. यूक्रेन के मध्य द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्र में भी स्थानीय अधिकारियों ने विस्फोटों की जानकारी दी है.

Latest News

Increase In DA: मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट, DA में 3 फीसदी की बढ़ोतरी

Increase In DA: केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले देश के 1.16 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा...

More Articles Like This

Exit mobile version