Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के खार्किव पर किया हमला, चार नागरिकों की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia Ukraine War: मंगलवार की सुबह यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खार्किव क्षेत्र में रूस ने फिर भीषण बमबारी की. इस हमले में एक 22 वर्षीय महिला सहित चार नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

खार्किव के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव के मुताबिक, रूसी सेना ने चुगुइव शहर को निशाना बनाकर यह हमला किया. इस हमले की वजह से रिहायशी इलाकों में भीषण आग लग गई, जिससे बहुमंजिला इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है और कम से कम 18 वाहन मलबे में तब्दील हो गए हैं.

खार्किव क्षेत्र के गवर्नर ओलेग सिनेगुबोव ने टेलीग्राम पर लिखा, “दुश्मन ने चुगुइव शहर पर हमला किया है, इस हमले में 22 वर्षीय महिला सहित चार लोग मारे गए हैं.” वहीं, खार्किव के मेयर इगोर तेरेखोव ने बताया कि उनके शहर में 10 लोग घायल हुए हैं.

मालूम हो कि हाल के महीनों में रूस की तरफ से रिहायशी इलाकों पर किए जाने वाले हमलों में तेजी आई है. अप्रैल में प्रकाशित संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के मुताबिक, रूस द्वारा फरवरी 2022 में आक्रमण शुरू करने के बाद से यूक्रेनी क्षेत्रों में कम से कम 15,850 नागरिक मारे गए हैं.

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक, रूस के नियंत्रण वाले क्षेत्रों में 2,800 से अधिक नागरिक मारे गए हैं, जबकि यूक्रेन और रूस के कब्जे वाले क्षेत्रों में 44,800 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

Latest News

हूती विद्रोहियों ने राष्ट्रपति के महल और एयरपोर्ट पर किया हमला, एअर इंडिया ने स्थगित की सेवाएं

Aden Missile Attack: हूती लड़ाकों ने राजधानी अदन स्थित राष्ट्रपति के महल और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बैलेस्टिक मिसाइलों...

More Articles Like This

Exit mobile version