Russia-Ukraine war: यूक्रेन पर रूस ने फिर किया बड़ा हमला, दागी मासाइलें, इमारतें ध्वस्त, कई लोग फंसे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Russia-Ukraine war: एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर हमला किया है. इस हमले से कुछ घंटे पहले ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने वार की चेतावनी दी थी. रात भर रूस ने यूक्रेन के कई शहरों को निशाना बनाया.

सीमा पार ड्रोन हमलों की बढ़ती कड़ी में ये सबसे ताजा हमला है. मालूम हो कि रूस और यूक्रेन चार साल से ज्यादा समय से चल रहे इस युद्ध में एक-दूसरे पर हमले कर रहे हैं.

रॉयटर्स के मुताबिक, निप्रो में पांच लोगों की मौत की खबर है और दर्जनों अन्य घायल हुए हैं. कीव में कम से कम चार लोग मारे गए और 51 घायल हुए. बीबीसी के हवाले से कीव के मेयर विटाली क्लित्स्को ने पुष्टि की कि दो ऊंची अपार्टमेंट इमारतों पर हमला हुआ है और इस बात का डर बढ़ रहा है कि लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं.

टेलीग्राम पर कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तैमूर तकाचेंको ने लिखा, “शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि मलबे के नीचे लोग फंसे हुए हैं.” दक्षिण-पूर्वी शहर जापोरिजिया में एक औद्योगिक इकाई पर भी हमला किया गया है.

ड्रोन हमले में आम नागरिक की मौत

एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की सीमा के पास रूस के कुर्स्क इलाके में एक यूक्रेनी ड्रोन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई. कुर्स्क इलाके के गवर्नर अलेक्जेंडर खिन्श्टीन ने टेलीग्राम पर लिखा, “आज रिल्स्की जिले के श्चेकिनो गांव में एक दुश्मन ड्रोन ने एक आम नागरिक की गाड़ी पर हमला किया. हमें गहरे दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि एक आम नागरिक की मौत हो गई है.”

शांति के प्रयास ठप

पिछले चार साल से भी अधिक समय से यूक्रेन में युद्ध जारी है. रूस ने फरवरी 2022 में आक्रमण शुरू किया था. दोनों देश बुनियादी ढांचे, सैन्य ठिकानों और कभी-कभी नागरिक इलाकों को निशाना बनाने के लिए मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) पर ज्यादा से ज्यादा निर्भर होते जा रहे हैं. इस संघर्ष को समाप्त करने के प्रयास अभी भी ठप पड़े हैं.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: सितारों की चाल से जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 08 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version