निर्दयी मां: तीन बेटों को नहर में डुबोया, दो की मौत, एक लापता, चौथे ने भागकर बचाई जान

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Auraiya Crime: यूपी के औरैया से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है. यहां जन्म देने वाली मां ही अपने बच्चों के लिए काल बन गई. देवर से लड़ाई के बाद अपने चार बच्चों को नहर में नहर में डूबो दिया. दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक लापता है. चौथे बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों के शव को बरामद किया, तीसरे की तलाश जारी है.

जानकारी के अनुसार, औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर में एक महिला देवर से लड़ाई के बाद अपने चार छोटे-छोटे बच्चों को लेकर नहर पर पहुंची. यहां दो बच्चों को नहर के पानी में डुबोकर मार दिया, जबकि एक बच्चा पानी में लापता हो गया.

वहीं, मां के कहर को देख चौथा बच्चा मौके से बचकर भाग निकला. इससे उसकी जान बच गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो बच्चों के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उधर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर बवाल शुरु कर दिया.

पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत कराया. पुलिस ने हत्यारोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है. गोताखोरों की मदद से लापता एक बच्चे की तलाश की जा रही है. इस घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है. फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

Latest News

समय पर निमोनिया का इलाज बेहद जरूरी, गंभीर स्थिति में निकालना पड़ सकता है आपका फेफड़ा..!

Health Tips: निमोनिया फेफड़ों से जुड़ा एक गंभीर बीमारी है, जो बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण होता है....

More Articles Like This

Exit mobile version