होर्मुज नाकेबंदी के बीच इजरायल से S जयशंकर को आया फोन, किस मसले पर हुई बात?

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

India-Israel talk on Hormuz-iran: म‍िड‍िल ईस्‍ट मुद्दे को लेकर बड़ी खबर आ रही है. भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इजरायल के व‍िदेश मंत्री से फोन पर बातचीत की है. जयशंकर ने एक्‍स पर पोस्‍ट कर जानकारी दी क‍ि आज दोपहर में इजरायल के व‍िदेश मंत्री से फोन पर बात हुई, जिसमें पश्चिम एसिया की मौजूदा स्‍थि‍त‍ि को लेकर कई पहलुओं पर बात हुई.

इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन साआर ने एस जयशंकर से लेबनान और ईरान के अलावा हार्मुज में चल रही टेंशन को लेकर विस्तार से बातचीत की. इतना ही नहीं उन्होंने इस्लामाबाद वार्ता में अमेरिका की शर्तों की भी हिमायत की और उन्हें जरूरी बताया.

वहीं, गिदोन साआर की ओर से भी बातचीत के बारे में बताया गया, ‘मेरे मित्र, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ हमेशा की तरह एक अच्छी बातचीत हुई. हमने ईरान, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और लेबनान पर चर्चा की.’

‘मैंने कहा कि वार्ता में अमेरिका का सख्त रुख, ऐसी शर्तों पर जो ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकें (ईरान में किसी भी तरह का संवर्धन नहीं, और समृद्ध सामग्री को ईरान से हटाना) पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.’

गिदोन ने आगे कहा, ‘मैंने यह भी कहा कि ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आर्थिक आतंकवाद के जरिए नौवहन की स्वतंत्रता और वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाना ऐसी कार्रवाई की मांग करता है, जिससे सभी देशों जिसमें भारत और खाड़ी क्षेत्र के हमारे मित्र भी शामिल हैं, के लिए नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जा सके’.

Latest News

09 June 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

9 जून 2026 को अधिक ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि, प्रीति योग, आयुष्मान योग और पंचक का संयोग बन रहा है. साथ ही आज ज्येष्ठ माह का छठा बड़ा मंगल भी मनाया जाएगा.

More Articles Like This

Exit mobile version