Saharanpur: CM योगी की सभा में जा रहे SDM की गाड़ी पलटी, SDM और कर्मचारी घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saharanpur: सीएम योगी आदित्यनाथ की सभा में बड़गांव जा रहे एसडीएम रामपुर मनिहारान मानवेंद्र सिंह की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह दुर्घटना गांव मुंडीखेड़ी के पास हुई. एसडीएम की गाड़ी एक कार से टकराने के बाद पलट गई. इस हादसे में एसडीएम और उनके कर्मचारी घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर ग्रामीण की भीड़ लग गई. ग्रामीणों ने किसी तरह घायलों को गाड़ी से बाहर निकला और एसडीएम सहित सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया.

बताया जा रहा है कि यह हादसा सहारनपुर-बड़गांव मार्ग पर रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव मुंडीखेड़ी के पास शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गांव से अचानक सड़क पर आई कार एसडीएम की सरकारी गाड़ी से टकरा गई. हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया.

एसडीएम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

पहली बार भारत आ रहे पीएम मार्क कार्नी, जानिए किन मुद्दों पर होगी बात

Mark Carney India Visit : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के निमंत्रण पर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी भारत आ रहे...

More Articles Like This

Exit mobile version