सहरसाः पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप, जलकर खाक हुआ कोच

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Passenger Train Catches Fire: बिहार से ट्रेन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. यहां सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई. जानकारी के मुताबिक, जिस समय ट्रेन में आग लगी, उस समय में उसमें यात्री सवार थे. आग लगते ही यात्रियों में शोर-शराबा के बीच अफरा-तफरी मच गई. किसी तरह से यात्रियों को सुरक्षित ट्रेन से बाहर निकाला गया और फायर विभाग को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है. वहीं किसी भी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. हालांकि जिस कोच में आग लगी, वह पूरी तरह से जलकर खाक हो गया.

यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

बताया गया है कि बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह करीब 3 बजे एक पैसेंजर ट्रेन में आग लग गई. जानकारी के अनुसार, पैसेंजर ट्रेन नंबर 63344 (समस्तीपुर-सहरसा) के इंजन और उससे जुड़े एक कोच में आग लगी. घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

घटना की जानकारी देते हुए असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने कहा, “हमें सूचना मिली कि रेलवे के इंजन में आग लग गई है. सूचना मिलते ही हमने सहरसा फायर स्टेशन से एक फोम टेंडर और एक वॉटर टेंडर घटनास्थल पर भेजा और अभी स्थिति को संभालने का काम कर रहे हैं. आग अभी काबू में है. अब तक किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है.”

Latest News

अमेरिका में बजा मिडटर्म चुनाव का बिगुल, 45 दिनों में होगा डोनाल्ड ट्रंप की किस्मत का फैसला

US Midterm Elections 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजनीतिक किस्मत का फैसला होने वाले 45 दिनों की उल्टी...

More Articles Like This