सैफ अली खान को अस्पताल से मिली छुट्टी, पत्नी करीना के साथ लौटे पुराने घर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Saif Ali Khan: पांच दिन बाद सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई. मालूम हो कि कुछ दिन पहले देर रात सैफ और करीना कपूर खान के घर में एक चोर घुस आया था. चोर के साथ हाथापाई के दौरान चोर ने चाकू से कई बार वार किया था. इस हमले में सैफ अली खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

घायल हालत में सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ लीलावती अस्पताल पहुंचे थे. शरीर पर गंभीर चोट लगने के बावजूद अभिनेता ने हार नहीं मानी थी और वे ऑटो रिक्शा कर अस्पताल पहुंचे थे. अस्पताल में अभिनेता की सर्जरी हुई थी. हालांकि, अब अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

सैफ को लेने पहुंचीं पत्नी करीना
पांच दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बाद आखिरकार सैफ अली खान अब धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं. अभिनेता की हालत में सुधार को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है. करीना कपूर खान अपने पति सैफ को लेने के लिए अस्पताल पहुंची थीं. अब आखिरकार अभिनेता अपने घर लौट आए हैं. सैफ अपने पुराने वाले घर में शिफ्ट हो गए हैं. वह और करीना पहले फॉर्चून हाइट्स बिल्डिंग में रहते थे.

Latest News

कुछ ही घंटों के भीतर दो पड़ोसी देशों के लिए रवाना हुए बांग्लादेशी डेलीगेशन, आखिर क्या है ढाका का मकसद  

Bangladesh NSI chief: बांग्लादेश की आंतरिक खुफिया एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी इंटेलिजेंस (NSI) के प्रमुख मेजर जनरल अबू मोहम्मद सरवर...

More Articles Like This

Exit mobile version