Sandeshkhali: संदेशखाली पहुंचे CBI अधिकारी, शाहजहां शेख के घर की छापेमारी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sandeshkhali: इन दिनों पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखाली गांव चर्चा में है. गांव की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि शाहजहां शेख ने उनकी जमीन पर कब्जा करने के साथ-साथ कुछ महिलाओं के साथ यौन शोषण भी किया है. वहीं, ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर बवाल मचा हुआ है. इस बीच, केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के निलंबित नेता शेख के संदेशखाली स्थित घर पर छापेमारी की.

इसके अलावा सीबीआई ने ईडी पर हुए हमले के संबंध में सबूत जुटाने के लिए सरबेरिया के अकुंचिपारा इलाके में शाहजहां शेख के घर के पास के इलाकों का दौरा भी किया.

ईडी पर 5 जनवरी को हुआ था हमला
मालूम हो कि शाहजहां शेख राशन घोटाले में आरोपी है. 5 जनवरी को ईडी के अधिकारी राशन वितरण घोटाले की जांच के संबंध में शाहजहां के उत्तर 24 परगना जिला स्थित आवास पर छापा मारने पहुंचे थे. तभी बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों ने ईडी अधिकारियों और उनके साथ आए केंद्रीय बलों के जवानों को घेर लिया था, प्रदर्शन किया था और फिर उन पर हमला कर दिया था. प्रदर्शनकारियों ने टीम को वहां से जाने के लिए मजबूर कर दिया था. इसी मामले में शेख को हाल ही में गिरफ्तार किया था.

वीडियोग्राफी और मैपिंग भी कर रहे
सीबीआई की टीम के साथ फॉरेंसिक और ईडी के अधिकारी भी जांच में सहयोग कर रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसियों की सुरक्षा के लिए इलाके में बड़ी संख्या में केंद्रीय बलों की टुकड़ी तैनात की गई है. वहीं, सीबीआई अधिकारियों ने ईडी द्वारा शेख के घर पर लगाई गई सील को तोड़कर अंदर प्रवेश किया. अधिकारी जांच के लिए क्षेत्र की वीडियोग्राफी और मैपिंग भी कर रहे हैं.

Latest News

78 साल बाद बदलेगा PMO का पता, अब ‘सेवा तीर्थ’ से चलेगी सरकार, PM Modi करेंगे उद्घाटन

New PMO Office: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार से प्रधानमंत्री कार्यालय का पता बदल जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाईटेक...

More Articles Like This

Exit mobile version