महाशिवरात्रि के दिन बड़ा हादसा, शिव बारात के दौरान उतरा करंट; 14 बच्चे झुलसे

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Rajasthan News: जहां एक ओर पूरा देश महाशिवरात्रि का महापर्व मना रहा है तो दूसरी ओर राजस्थान से एक दुखद खबर सामने आई है. राजस्थान के कोटा शहर में महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात के दौरान करीब 14 बच्चे हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गए. करंट की चपेट में आने से सभी बुरी तरीके से झुलस गए. सभी बच्चों को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

घायल बच्चों से मिलने के लिए लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला पहुंचे हैं. दरअसल, ओम बिरला कोटा से सांसद हैं. जैसे ही उनको इस घटना की जानकारी हुई वो तत्काल अस्पताल पहुंच गए और बच्चों से मिल रहे हैं. इस हादसे पर उन्होंने दुख भी व्यक्त किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा के स्पीकर और कोटा से सांसद ओम बिरला ने कहा कि करंट की चपेट में आए सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आने वाले समय में आवश्यकता होती है तो घायलों को जयपुर भी रेफर किया जाएगा.

 

Latest News

आंखें खुली और शरीर सुन्न…सोते समय क्यों लॉक हो जाता है शरीर, जानिए क्या है स्लीप पैरालिसिस

Sleep Paralysis: सोचिए किसी रात में आपकी आंख खुले और आपको कमरे के आसपास की सभी चीजें महसूस हो,...

More Articles Like This

Exit mobile version