संगरूर में वारदातः झगड़ा सुलझाने आए थे ससुर और साला, दामाद ने मार दी गोलियां, दोनों की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sangrur double murder: पंजाब से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है. यहां रिश्तों का खून हुआ है. बुधवार की देर रात संगरूर जिले के शादीहरी गांव में अपनी बेटी के घर घरेलू विवाद सुलझाने आए बाप-बेटे की उनके दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया.

मिली जानकारी के मुताबिक, गुरविंदर सिंह की शादी पटियाला जिले के बसी रसोली के लखबीर सिंह की बेटी वीरपाल कौर से हुई थी. दोनों के बीच हमेशा घरेलू विवाद होता रहता था. बुधवार की देर रात उसके ससुर लखबीर सिंह और साला जगसीर सिंह झगड़ा सुलझाने के लिए उसके गांव शादीहरी पहुंचे.

यहां बातचीत दौरान झगड़ा शांत होने के बजाय और बढ़ता गया. इसी बीच गुस्साएं कारण गुरविंदर सिंह ने अपने ससुर लखबीर सिंह व साले जगसीर सिंह पर गोलियां चला दीं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. दोनों घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सूचना मिलने पर दिड़बा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए मौके पर जांच की. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest News

चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड पर नया अपडेट! क्या मायके में रहेंगी सोनम? भाई बोला-जमानत मिलने का मतलब…

Indore: मध्य प्रदेश में इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मेघालय की...

More Articles Like This

Exit mobile version