SC का आदेशः श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर रहेगी रोक

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: मथुरा की श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे पर रोक बरकरार रहेगी. सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक अप्रैल तक बढ़ा दी है. सुप्रीम कोर्ट अप्रैल के पहले हिस्से में सुनवाई करेगी. कोर्ट ने सभी पक्षों से लिखित जवाब दाखिल करने को कहा है.

मथुरा में श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच ने सुनवाई अप्रैल के पहले सप्ताह तक सुनवाई टाल दी है. शाही ईदगाह के कोर्ट कमिश्नर के सर्वे के हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक जारी रहेगी.

Latest News

दिल्ली एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओंं के साथ पड़ेगी बौछारें

Delhi Weather News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है. भारत मौसम...

More Articles Like This

Exit mobile version