हरियाणा में फिर हादसे का शिकार हुए स्कूली बच्चे, बच्ची की मौत, पांच घायल

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

यमुनानगरः हरियाणा में एक बार फिर स्कूली बच्चों के हादसे का शिकार होने की खबर आ रही है. हरियाणा के महेंद्रगढ़ के बाद अब यमुनानगर में स्कूली बच्चे दुर्घटना का शिकार हुए हैं. यहां पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा ऑटो दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में जहां एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं पांच बच्चे घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए.

बाइक से टकराई बच्चों से भरी ऑटो
मिली जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के यमुनानगर में स्कूली बच्चों से भरे ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि इस हादसे में पांच बच्चे घायल हुए है. दुर्घटना का शिकार हुई छात्रा का नाम हिमानी बताया जा रहा है. वह तीसरी क्लास में पढ़ती थी. दुर्घटना की जानकारी होते ही पुलिस के साथ ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए. घायल बच्चों को अस्पताल ले जाया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

बताया जा रहा है कि यमुनानगर के कमानी चौक पर यह दुर्घटना हुई. इस दौरान ऑटो चालक ने रेड लाइट जंप कर दी और फिर बाइक से ऑटो भिड़ गया और कुल 6 बच्चे घायल हो गए थे, जिनमें से एक बच्ची की मौत हो गई.

बीते 11 अप्रैल को भी हुआ था हादसा, हुई थी 6 बच्चों की मौत
मालूम हो कि बीते 11 अप्रैल को हरियाणा के ही महेंद्रगढ़ के कनीना में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई थी. इस हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई थी. दुर्घटना का कारण बस चालक द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाना सामने आया था. फिलहाल, इस हादसे से चालक सबक नहीं ले रहे हैं. उधर, इस हादसे के बाद जागी हरियाणा सरकार ने भी अब बसों की चेकिंग के लिए बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ा है.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This