कनाडा में सनसनीखेज वारदातः गोली मारकर भारतीय मूल के युवक की हत्या, गैंगवार की आशंका

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Canada Crime: कनाडा से सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान जसमन सेखों के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 27 साल बताई जा रही है. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला संगठित अपराध यानी गैंगवार से जुड़ा हो सकता है. पुलिस को संदेह है कि हमलावरों ने सोची-समझी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया है. यह इस वारदात सलीवन हाइट्स के एक टाउनहाउस कॉम्प्लेक्स में हुई.

चश्मदीदों के अनुसार, एक काली एसयूवी ने जसमन का पीछा किया. इसके बाद गाड़ी से दो लोग उतरे और उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं. पुलिस जब तक मौके पर पहुंची, जसमन की मौत हो गई. जांच टीम का कहना है कि जसमन पहले भी पुलिस के संपर्क में थे और उन पर ड्रग्स के कारोबार से जुड़े होने का शक है. शुरुआती जांच में यह मामला संगठित अपराध और गैंगवार से जुड़ा लग रहा है.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल के पास पुलिस को एक जलती हुई गाड़ी भी मिली है. पुलिस जांच कर रही है कि क्या हमलावरों ने इसी गाड़ी का इस्तेमाल किया था. फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Latest News

यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा हासिल करेगी बंगाल जैसी बडी जीत: डा. दिनेश शर्मा

सीतापुर/लखनऊ। राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि 2027 में यूपी के विधानसभा चुनाव...

More Articles Like This

Exit mobile version