शाहजहांपुर: नदी में समा गई तीन भाइयों की जिंदगी, परिवार में मचा कोहराम

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

UP News: यूपी के शाहजहांपुर से दुखद खबर आ रही है. शनिवार की दोपहर यहां नहाते समय नदी में डूबकर तीन भाइयों की मौत हो गई. इससे परिवार में कोहराम मच गया.

नदी में नहाने गए थे तीनों भाई
मिली जानकारी के अनुसार, सेहरामऊ दक्षिणी के ग्राम ताहरपुर निवासी राकेश का दस वर्षीय बेटा शिवम अपने से उम्र से दो वर्ष बड़े भाई हरेंद्र और चचेरे भाई शिशुपाल के साथ पास के ही परसनिया गांव में गर्रा नदी में नहाने गया था.

गहरे पानी में जाने की वजह से डूबे
नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. डूबने के दौरान बच्चे बचाने के लिए आवाज लगाने लगे. उनकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों बच्चे पानी में समा चुके थे.

घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. लगभग डेढ़ घंटा बाद तीनों का शव पानी से निकाला गया. तीन भाइयों की मौत से घर में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी ली.

Latest News

Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा दिन, इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 12 April 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का...

More Articles Like This

Exit mobile version