नेपाल में तबाही के बीच शर्मनाक घटनाः बाढ़ में बहकर आई तिजोरी से उड़ाए 92 लाख, 31 गिरफ्तार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Nepal Floods: बाढ़ वजह से भारी तबाही से जूझ रहे नेपाल से आपदा में अवसर जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जहां एक तरफ बाढ़ पीड़ितों की गिनती की जा रही है, वहीं दूसरी ओर चोर बाढ़ में बहकर आए रुपये लूट लिए हैं. यही नहीं, पिछले दिनों मानवता को शर्मसार करते हुए एक मृत महिला की कान से सोने की बाली निकालने की भी घटना सामने आई थी.

त्रिशुली नदी के किनारे बाढ़ में बहकर आई एक तिजोरी

पुलिस ने त्रिशुली नदी के किनारे बाढ़ में बहकर आई एक तिजोरी को तोड़कर करीब 92.68 लाख रुपये लूटने के आरोप में 29 लोगों को गिरफ्तार किया है. यही नहीं, नारायणी नदी में बहकर आई एक मृतक महिला के शव से सोने की बालियां चुराने का वीडियो वायरल होने के बाद दो अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है.

दरअसल, तिजोरी भोटेकोशी इलाके में आई बाढ़ में बह गई थी और बाद में धाडिंग के गलछी ग्रामीण नगरपालिका-4 के बेलखुखोला के पास त्रिशुली नदी के किनारे मिली. पुलिस को सूचना मिली कि स्थानीय लोगों ने तिजोरी तोड़कर उसके अंदर रखी नकदी निकाल ली है.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

पुलिस की एक टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया और जांच शुरू की गई. पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक तलाशी के दौरान 29 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनके पास से 92,68,505 रुपये नकद बरामद किए गए.

मामले की जांच कर रही पुलिस

गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोग गलछी-4 स्थित मस्तर के निवासी हैं. वहीं कुछ आरोपी गलछी-6 के आदमघाट और सिद्धलेक-7 के आदमतर के रहने वाले हैं. इसके अलावा, अन्य आरोपी मूल रूप से चितवन और परसा के निवासी हैं, जो फिलहाल धाडिंग में रह रहे हैं.

मृत महिला के कान की बाली चुराने के आरोप में दो अरेस्ट

फिलहाल, पुलिस जब्त की गई नकदी के वास्तविक स्रोत की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या इस वारदात में अन्य संदिग्ध भी शामिल थे. एक अन्य झकझोर देने वाली घटना में, नारायणी नदी में बहकर आए एक महिला के शव से सोने की बालियां चुराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

यह गिरफ्तारी सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद की गई है, जिसमें दो व्यक्ति बाढ़ के पानी में बहकर आई एक मृत महिला के कानों से जबरदस्ती सोने की बालियां निकालते हुए दिखाई दे रहे थे.

मृतकों की संख्या बढ़कर 626 हुई

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने शनिवार को बाढ़ से हुए नुकसान के आंकड़ों में बड़ा संशोधन किया है. नेपाल में अभी भी 2,426 लोग लापता हैं, जबकि मृतकों की पुष्टि की गई संख्या बढ़कर 626 हो गई है. लगातार लापता लोगों की तलाश जारी है.

Latest News

नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में महिला खिलाड़ियों का दमखम, प्रेरणा सालवी और राजेश्वरी विनायमूरथी ने जीता गोल्ड

52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के पांचवें दिन महिला 69 और 76 किलो भार वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. स्पेशल ओलम्पिक में लगभग 44 दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में हिस्सा लिया.

More Articles Like This

Exit mobile version