फ्लाइट के पायलट की अचानक बिगड़ी तबीयत, 147 यात्रियों में मची अफरा- तफरी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Los Angeles: अमेरिका में लॉस एंजिल्स से बोस्टन जा रही डेल्टा एयरलाइंस की बोइंग 757 फ्लाइट के पायलट की अचानक से तबीयत खराब हो गई. विमान में 147 यात्री सवार थे. उडान के दौरान अचानक से पायलट के कहा कि उसकी तबीयत खराब हो गई है तो उस वक्त अचानक तनाव फैल गया. घटना मंगलवार की है. तबीयत बिगड़ने के बाद कैप्टन ने खुद एयर ट्रैफिक कंट्रोल को रेडियो पर संदेश भेजा कि वे बीमार महसूस कर रहे हैं. उन्हें तुरंत अस्पताल जाने की जरूरत है.

मैं कैप्टन हूं, मैं ही बीमार हूं

सीबीएस न्यूज और एटीसी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार मैं कैप्टन हूं. मैं ही बीमार हूं. मैं जेट से गेट तक टैक्सी करने जा रहा हूं. फिर मुझे अस्पताल जाना है. कैप्टन को एयर ट्रैफिक रिकॉर्डिंग पर टॉवर से यह कहते हुए सुना जा सकता है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फ्लाइट DL437 को डेट्रॉइट के वेस्ट काउंटी एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया गया. वहां विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

फ्लाइट बोस्टन के लिए रवाना

विमान के सुरक्षित उतरते ही कैप्टन को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जबकि दूसरे क्रू मेंबर्स के विमान में सवार होने के बाद फ्लाइट बोस्टन के लिए रवाना हो गई. बीमार होने के बावजूद कैप्टन का खुद रेडियो पर बात करना प्रक्रिया का हिस्सा होता है. इससे दूसरे पायलट का पूरा ध्यान सिर्फ प्लेन को सुरक्षित उड़ाने और लैंड कराने पर रहता है. डेल्टा एयरलाइंस ने इस घटना से यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है.

विमान में कुल 147 यात्री सवार थे

कैप्टन की मौजूदा सेहत को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. राहत की बात यह रही कि पूरी सतर्कता के कारण प्लेन बोस्टन में अपने तय समय से केवल 90 मिनट की देरी से सुरक्षित पहुंच गया. यह घटना डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट डीएल 437 में हुई. बोइंग 757 विमान लॉस एंजिल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरकर बोस्टन के लोगान इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा रहा था. विमान में कुल 147 यात्री सवार थे.

इसे भी पढ़ें. नेपाल में तबाही के बीच शर्मनाक घटनाः बाढ़ में बहकर आई तिजोरी से उड़ाए 92 लाख, 31 गिरफ्तार

Latest News

20 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

20 October 2026 Ka Panchang:  20 अक्टूबर 2026, मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है....

More Articles Like This

Exit mobile version