Shamli: भैयादूज की कोथली लेकर जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shamli: यूपी के शामली से दुखद खबर आ रही है. रविवार को यहां कांधला में सड़क हादसे में चाचा और भजीते की जहां मौत हो गई, वहीं एक मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार लोग भैयादूज पर बाइक से बहन की कोथली लेकर जा रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, गांव लिलौन निवासी राहुल रविवार को अपने 6 वर्षीय पुत्र किट्टू और 8 वर्षीय भतीजे रौनक के साथ दोपहर करीब एक बजे भैयादूज पर गांव गंगेरू में अपनी बहन डोली के यहां कोथली लेकर बाइक से जा रहा था.

मासूम गंभीर रूप से घायल
इसी दौरान द गोल्ड पब्लिक स्कूल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दिया. गंभीर रूप से घायल होने से राहुल और उसके भतीजे रौनक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई.

घटना से घर में मचा कोहराम
पुलिस ने तत्काल घायल बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया. परिवार के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे. घटना से भैयादूज पर्व की खुशियां मातम में बदल गई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Latest News

PAK, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने बनाया नया संगठन, ‘बद्र समझौते’ पर दस्तखत कर भारत को दी चुनौती

New Delhi: पाकिस्तान, तुर्किये, कतर और इंडोनेशिया ने दोहा में ‘बद्र मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग’ पर हस्ताक्षर कर रक्षा सहयोग...

More Articles Like This

Exit mobile version