Shimla News: हिमाचल के पूर्व IAS अफसर अमिताभ अवस्थी के बेटे ने की खुदकुशी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shimla News: हिमाचल प्रदेश हैरान करने वाली खबर आ रही है. यहां राजधानी शिमला में पूर्व आईएएस अधिकारी अमिताभ अवस्थी के बेटे ने सोमवार को रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. शवों को कब्जे में लेकर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शिमला स्थित ब्राकहास्ट में उनके आवास में पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे मुदित का शव लटकता हुआ पाया गया. मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है. युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस सहित फोरेंसिक टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित कर रही है.

पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच जारी है. घटना छोटा शिमला थाना क्षेत्र का है. अमिताभ अवस्थी छोटा शिमला के ब्रॉकहॉस्ट में रहते हैं. वह कांगड़ा जिला के मूल निवासी हैं. उनके बेटे ने घर में सुसाइड किया है. अमिताभ अवस्थी बीते वर्ष 23 जुलाई को सेवानिवृत्त हुए थे. घटना के दौरान अवस्थी घर पर मौजूद नहीं थे. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बताया कि आत्महत्या के मामले की सूचना मिली है. पुलिस टीम मौके पर जांच-पड़ताल कर रही है.

Latest News

‘मैं प्रॉफिट देखकर नहीं, फिल्में दिल से बनाता हूं’, बोनी कपूर Bharat Express के कॉन्‍क्‍लेव में शेयर किए बॉलीवुड के राज

Bharat Express Mega Conclave: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित कॉन्क्लेव में...

More Articles Like This

Exit mobile version