टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामलाः पुलिस ने तीन संदिग्ध शूटरों को दबोचा

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tiger Shroff Firing: राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से सफर करते समय बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले की कोशिश में शामिल तीन शूटरों को पकड़ा गया है. मुंबई पुलिस और राजस्थान की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के जॉइंट ऑपरेशन के तहत आरोपियों को पकड़ा गया है. तीनों आरोपियों में से दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और एक आरोपी महाराष्ट्र रहने वाला है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं शूटर

बताया जा रहा है कि ये गिरफ्त में आए तीनों लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं. तीनों शूटर मुंबई से दिल्ली की तरफ आ रहे थे. एएनआई के अनुसार, जांच एजेंसियों को शक है कि यह हमला ट्रेंड शूटरों ने किया था, जिन्होंने हमले से पहले अभिनेता की गतिविधियों की रेकी की थी.

सूत्रों ने बताया कि हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ के वीकली रूटीन पर नजर रखने के बाद इस हमले की योजना बनाई थी. उन्हें पता था कि अभिनेता हर रविवार को जुहू फुटबॉल ग्राउंड जाते हैं. आरोपियों ने टाइगर की गतिविधियों पर नजर रखी और तब हमला करने का समय चुना, जब वे अपनी कार में बैठकर वहां से निकल रहे थे.

गोलीबारी के बाद फरार हो गए थे हमलावर

गोलीबारी के बाद शूटर कथित तौर पर पहले से तय किए गए रास्ते से विले पार्ले और अंधेरी होते हुए SV रोड की तरफ फरार हो गए. उन्होंने अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के पास अपनी बाइक छोड़ दी और बोरीवली की ओर जाने वाली एक ट्रेन में सवार हो गए. एएनआई के अनुसार, शुरुआती खुफिया जानकारी से पता चला है कि पुलिस से बचने के लिए ये संदिग्ध बाद में महाराष्ट्र बॉर्डर पार करते हुए पड़ोसी राज्य गुजरात चले गए थे.

पुलिस ने ट्रेन से शूटरों को दबोचा

पुणे–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12939) से रेलवे स्टेशन से तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया. यह ट्रेन पुणे जंक्शन (PUNE) से जयपुर जंक्शन (JP) तक जाती है. ट्रेन पुणे से उत्तर की ओर जाती है और मुंबई महानगरीय क्षेत्र से होकर गुजरती है, कल्याण जंक्शन और वसई रोड पर रुकती है. इसके बाद यह राजस्थान में प्रवेश करने से पहले गुजरात और मध्य प्रदेश से होकर गुजरती है, जहां यह अपने डेस्टिनेशन जयपुर के रास्ते में कोटा जंक्शन पर रुकती है.

कथित तौर पर शूटर भागने की कोशिश में मुंबई इलाके में ट्रेन में सवार गए, लेकिन जब ट्रेन कोटा स्टेशन पर पहुंची तो कोटा पुलिस ने उन्हें रोक लिया. पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से हड़कंप मच गया है और उम्मीद है कि कोटा पुलिस जल्द ही इस मामले में और अधिक जानकारी से अवगत कराएगी.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version