Shravasti: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, लगी आग, महिला सहित तीन की मौत

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Shravasti: यूपी के श्रावस्ती जिले से सड़क दुर्घटना की खबर आ रही है. यहां बेचुआ गांव के निकट सिरसिया से नेपाल लौट रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई. टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई. इस हादसे में बाइक सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई. यह हादसा मंगलवार की देर रात हुआ. सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया. शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई.

जानकारी के अनुसार, नेपाल राष्ट्र के बांके जिला अंतर्गत खास कुसमा छह निवासी गोवर्धन धर्ती (38 वर्ष) पुत्र खली राम मोटरसाइकिल से भारतीय क्षेत्र में कहीं गया था. जहां से देर रात बांके जिला के पुराना नाका निवासी रामबहादुर (35) पुत्र केदार सिंह और कल्पना (28 वर्ष) के साथ बाइक से वापस नेपाल लौट रहा था. इसी दौरान चिल्हरिया राजपुर मार्ग स्थित सिरसिया थाना क्षेत्र के बेचुआ गांव के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से बाइक की टक्कर हो गई. टक्कर से बाइक की पेट्रोल टंकी फटने से आग लग गई.

इस बीच ट्राली के नीचे आ जाने से गोवर्धन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राम बहादुर और कल्पना गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर राजपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई. तत्काल घायलों सीएचसी सिरसिया पहुंचाया. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने दोनो को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया. यहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाना लाई. इस संबंध में एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि मृतक के पास मिले मतदाता पहचान पत्र से उनकी पहचान हुई है. इसके बाद परिजनों को घटना की सूचना दी गई. घटना की जांच की जा रही है.

Latest News

27 August 2026 Ka Panchang: गुरुवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

27 अगस्त 2026 को चतुर्दशी तिथि सुबह 9:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा शुरू होगी. आज व्रतादि की पूर्णिमा है और पंचक की शुरुआत भी हो रही है. जानें आज का पूरा पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version