श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-शाही ईदगाह विवादः मुख्य पक्षकार को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

कौशांबीः श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा-शाही ईदगाह विवाद मामले में बड़ी खबर आ रही है. मुख्य पक्षकार को मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया है. धमकी देने वाले शख्स ने खुद को आतंकी संगठन का एजेंट बताते हुए मुख्य पक्षकार आशुतोष पांडेय को धमकी देते हुए कहा है कि अगर तीन दिन में केस वापस नहीं लिया तो तुम्हें बम से उड़ा देंगे.

पक्षकार आशुतोष के मुताबिक
पक्षकार आशुतोष के मुताबिक, धमकी देने वाले ने देश विरोधी नारे लगाने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी अभद्र टिप्पणी की है. उनके मोबाइल फोन पर धमकी भरी कॉल उस समय आई, जब वह मंगलवार की देर रात इलाहाबाद हाईकोर्ट पैरवी के लिए जा रहे थे. जैसे ही वह कौशांबी जिले के सैनी कोतवाली क्षेत्र में पहुंचे, उन्हें फोन पर धमकी मिली. धमकी देने वाले ने खुद को पीएफआई संगठन का एजेंट बताया है.

मोबाइल नंबर ट्रेस करने में जुटी पुलिस
इस मामले में सैनी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने धमकी देने वाले के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 507 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सिराथू अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि बीती रात 12:10 बजे आशुतोष पांडेय द्वारा सैनी थाने में धमकी दिए जाने के संबंध में तहरीर दी गई है. केस दर्ज कर मोबाइल नंबर को ट्रेस किया जा रहा है.

Latest News

06 June 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

6 जून 2026, शनिवार का पंचांग लेकर आए हैं. जानिए आज की तिथि, नक्षत्र, योग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, चंद्र राशि और पूजा-पाठ के लिए महत्वपूर्ण समय.

More Articles Like This

Exit mobile version