जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय; इस सीट से चुनाव लड़ेंगे पप्पू यादव!

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bihar Politics: लोकसभा चुनाव से पहले बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी (JAP) का आज कांग्रेस में विलय हो गया. अब बिहार में विपक्षी गठबंधन यानी इंडी अलांयस को एक नया मेंबर मिल गया है. जन अधिकार पार्टी के कांग्रेस में विलय की जानकारी पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के दी.

जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार पप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन पहले से ही कांग्रेस से राज्यसभा सांसद हैं और अब पप्पू यादव की भी एंट्री हो गई है. मंगलवार को ही पप्पू यादव ने लालू यादव के घर पर राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से मुलाकात की थी. इसके बाद से उनकी पार्टी के विलय की चर्चा काफी तेज हो गई थी.

पप्पू यादव ने पहले ही दिया था संकेत

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांग्रेस में जन अधिकार पार्टी के विलय के बाद से इंडी अलायंस की ओर से पप्पू यादव को पूर्णिया सीट से लोकसभा का टिकट दिया जा सकता है. कुछ दिनों पहले ही पप्पू यादव ने एक रैली में कहा था कि अगर कांग्रेस उन्हें पूर्णिया से टिकट देगी तो वो अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर देंगे.

यह भी पढ़ें: MP Politics: कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए कमलनाथ के करीबी नेता

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This

Exit mobile version