सिक्किम टनल हादसाः अब तक 20 मजदूरों की मौत, अन्य को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sikkim Tunnel Accident: सिक्किम में हुए बीते दिनों हुए टनल हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अन्य को बचाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है. इस हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत की खबर सामने आई है. एक पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी.

मालूम हो कि सिक्किम के नामची जिले में बन रही एक सुरंग में संदिग्ध मीथेन गैस का धमाका हुआ था, जिससे सुरंग ढह गई थी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग अभी भी फंसे हुए हैं.

सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

मालूम हो कि इस हादसे के बाद सीएम प्रेम सिंह तमांग ने मारे गए हर मजदूर के परिवार को 4 लाख रुपये और हर घायल व्यक्ति को 50,000 रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की थी. मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सुरंग के ढहने का कारण बनने वाले मीथेन गैस विस्फोट की वजह का पता लगाने के लिए एक विशेष समिति गठित की जाएगी.

सीएम से पीएम मोदी ने की थी बात

इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम से बात की थी और हालात का जायजा लेते हुए ये भरोसा दिलाया था कि केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद मिलेगी. इसके अलावा पीएम मोदी ने भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी.

कब हुआ था हादसा?

ये हादसा 20 जुलाई (सोमवार) की है, जिसको लेकर अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. एनएचपीसी के एक बयान के मुताबिक, चट्टानों के अंदर फंसी/दबी हुई संदिग्ध मीथेन गैस के अचानक विस्फोट की वजह से यह धमाका हुआ, जिससे घना धुआं और जहरीली गैसें पैदा हुईं.

एसपी ने की मौतों की पुष्टि

नामची की पुलिस अधीक्षक सोनम डी भूटिया ने बताया, “सुरंग के अंदर फंसे 25 लोगों में से 20 की मौत की पुष्टि हो चुकी है. कई एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे बचाव और तलाशी अभियान के दौरान 12 शव बरामद किए गए हैं. अब तक सात शवों की पहचान हो चुकी है और अन्य शवों की पहचान के प्रयास जारी हैं.”

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This