दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 19 साल की नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Delhi News: दिल्ली के राजिंदर नगर इलाके से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है. दरअसल, यहां 19 साल की एक नर्सिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

नर्सिंग की थर्ड ईयर की थी छात्रा

पुलिस ने जानकारी दी कि सर गंगा राम अस्पताल से राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन को छात्रा के आत्महत्या की सूचना मिली थी. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में ये सुसाइड का मामला लग रहा. 

दिल्ली के नजफगढ़ की रहने वाली थी छात्रा Delhi News

मृतका की पहचान दिल्ली के नजफगढ़ के निवासी के रूप में हुई है. वो BSc नर्सिंग की थर्ड ईयर की छात्रा थी. शुरुआती जांच के अनुसार, छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दी है. उसकी सहयोगी ने सबसे पहले उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा. जिसके बाद छात्रा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

क्यों उठाया ये ख़ौफ़नाक कदम

घटना की सूचना मिलते ही राजिंदर नगर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंच गई. इसके अलावा क्राइम टीम भी मौके पर पहुंचकर मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है. 21 अगस्त की शाम छात्रा ने आत्महत्या की थी. हालांकि, उसने क्यों ये ख़ौफ़नाक कदम उठाया फ़िलहाल इसका पता लगाने की कोशिश की जा रही. पुलिस इस मामले की अन्य एंगल से भी जांच कर रही.

ये भी पढ़ें- ‘लगा ही नहीं यूपी के सीएम हैं’, जापानी छात्रों ने योगी आदित्यनाथ संग ली सेल्फी, ठहाके मारकर हंस पड़े मुख्यमंत्री

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version