दिल्ली में छह बाग्लादेशी अरेस्ट, वीजा नियमों का किया था उल्लंघन, डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Bangladeshis Arrested: वीजा नियमों का उल्लंघन करने वाले 6 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सभी विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश किया गया. इसके बाद उन्हें सेवा धाम डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है. अधिकारियों ने इनके निर्वासन  की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

होटल में रुके थे बांग्लादेशी

पुलिस के मुताबिक, मध्य दिल्ली में होटलों और गेस्ट हाउसों में विदेशी नागरिकों के सत्यापन के लिए विशेष अभियान चलाया गया था. इसी दौरान नबी करीम स्थित होटल सार्थक प्लेस में ठहरे 6 बांग्लादेशी नागरिकों की जांच की गई.

 वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया

जांच के दौरान उनके पासपोर्ट, वीजा और इमिग्रेशन रिकॉर्ड का सत्यापन किया गया. जांच में यह सामने आया कि सभी के पास डबल एंट्री वीजा था, लेकिन उन्होंने प्रत्येक यात्रा के लिए निर्धारित 15 दिनों की अधिकतम अवधि से अधिक समय तक भारत में रहकर वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया.

सभी को भेजा गया सेवा धाम डिटेंशन सेंटर

वीजा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने के बाद सभी को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) के समक्ष पेश किया गया. एफआरआरओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए सभी के खिलाफ रिस्ट्रिक्शन ऑर्डर जारी किया और उन्हें सेवा धाम डिटेंशन सेंटर भेजने के निर्देश दिए. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की टीम अभी और ऐसे लोगों की जांच-पड़ताल जुटी है कि कहीं दिल्ली में और ऐसे बांग्लादेशी तो नहीं छिपे हैं, जिनका वीजा खत्म हो चुका है.

अधिकारियों ने बताया

अधिकारियों ने बताया कि सभी बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ अब डिपोर्टेशन (निर्वासन) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आवश्यक कानूनी और प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उन्हें उनके देश वापस भेजा जाएगा.

मामले की जांच कर रही एजेंसियां

प्रारंभिक जांच में अब तक गिरफ्तार किए गए किसी भी व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है. हालांकि, पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं.

Latest News

क्‍या मोटापा कम करने वाली दवाओं से कमजोर हो रहे बाल और नाखुन, र‍िसर्च में बड़ा खुलासा

Weight-Loss Drugs: अक्‍टूबर 2025 से भारत में मोटापे को कम करने वाली दवाओं की ब‍िक्री शुरू हुई, लेकिन ब‍िक्री...

More Articles Like This

Exit mobile version