Sonu Sood: बाल-बाल बचीं सोनू सूद की पत्नी सोनाली, हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के परिवार से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है एक्टर की पत्नी और परिवार के कुछ लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं. यह दुर्घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है.

एक्टर के परिवार के एक करीबी से मिली जानकारी के मुताबिक, ये एक्सीडेंट मुंबई-नागपुर हाईवे के पास हुआ. हादसे की जानकारी मिलते ही सोनू सूद नागपुर के लिए रवाना हो गए थे. बताया गया है की गाड़ी में सोनू सूद की पत्नी सोनाली, उनकी बहन का बेटा यानी भांजा और उनकी बहन मौजूद थे. गाड़ी की एक ट्रक से टक्कर हो गई थी.

ट्रक से टकराई थी कार

अभिनेता की पत्नी की गाड़ी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. कार की फोटो को देखकर साफ प्रतीत हो रहा है कि हादसा काफी तेज रफ्तार के बीच हुआ है. बताया जा रहा है कि कार में मौजूद सोनू सूद की पत्नी और भांजे को हल्की चोटें भी आई हैं. फिलहाल, उनकी पत्नी सोनाली और उनके भांजे को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. हालांकि, अभी तक इस मामले में परिवार के किसी सदस्य की तरफ से कोई बयान सामने नहीं है.

Latest News

आंध्र प्रदेश में हादसा: डंपर में डीजल भरते समय लगी भीषण आग, पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत

Andhra Pradesh Fire: आंध्र प्रदेश से भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यह हादसा अल्लूरी सीताराम राजू जिले...

More Articles Like This

Exit mobile version