दक्षिण अफ्रीका: अवैध बार में अंधाधुंध फायरिंग, तीन साल के बच्चे सहित 11 की मौत, कई घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

South Africa Mass Shooting: दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पश्चिम में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. इस फायरिंग के दौरान 20 लोगों को गोली लगी है. तीन बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 लोग घायल हैं. पुलिस ने बताया कि हमलावर मौके से भाग गए और अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. हमले के पीछे का मकसद अभी साफ नहीं है.

पुलिस ने बताया कि तीन संदिग्धों की तलाश शुरू की गई है, जिनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने यह नहीं बताया कि गोलीबारी शबीन नामक अवैध बार के अंदर हुई या बाहर. दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने कहा, ”मरने वालों में एक बच्चा समेत तीन नाबालिग भी हैं.”

गोलीबारी की घटना में 14 लोग घायल

साउथ अफ्रीकन पुलिस सर्विसेज के एक बयान के अनुसार, 14 अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें गोली लगने के घावों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने घायलों की उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी.

तीन साल के बच्चे सहित तीन नाबालिगों की मौत

यह शूटिंग प्रिटोरिया के पश्चिम में सॉल्सविले टाउनशिप में एक बिना लाइसेंस वाले बार में हुई. मारे गए बच्चों में एक तीन साल का लड़का, एक 12 साल का लड़का और एक 16 साल की लड़की शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि वे तीन संदिग्धों की तलाश की जा रही है.

Latest News

सर्दी-जुकाम से लेकर मोटापा व डायबिटीज तक…, कपालभाति के इन प्रकारों से मिलेगी राहत

Kapalbhati: योग को शरीर और मन को स्वस्थ रखने का एक बेहतरीन माध्यम माना जाता है. योग में कई...

More Articles Like This

Exit mobile version