मैनपुरी में मतदान के दौरान भिड़े सपा-भाजपा कार्यकर्ता, हुआ पथराव, दो लोग घायल

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

मैनपुरीः मतदान के दौरान मैनपुरी के किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-176 तेजगंज पर बवाल हो गया. इस दौरान हो-हल्ला के बीच पथराव भी हुआ. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. पथराव में कई गाड़ियों के शीशे टूट गए और दो लोग घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि यहां भाजपा प्रत्याशी ठाकुर जयवीर सिंह के पुत्र सुमित प्रताप सिंह पहुंचे थे. इसी दौरान किसी किसी बात को लेकर हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते पथराव शुरु हो गया. इससे वहां अफरा-तफरी मच गई. पथराव में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए. घटना की जानकारी होते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच-पड़ताल में जुटे हैं.

Latest News

Wipro Q1 Results FY27: मुनाफा घटा, आय बढ़ी, ₹2 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान, जानिए कैसे रहे तिमाही नतीजे

आईटी कंपनी विप्रो ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी का शुद्ध मुनाफा 4.7% घटा है, जबकि आय में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही कंपनी ने ₹2 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा भी की है.

More Articles Like This

Exit mobile version