स्पीकर का ऐलानः अब पार्लियामेंट लॉज में कैद होंगे इमरान की पार्टी के गिरफ्तार सांसद!

Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Ved Prakash Sharma
Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

इस्लामाबादः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के सांसदों के लिए पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर ने पार्लियामेंट लाज को उप-जेल घोषित किया है. सांसदों को आतंकवाद विरोधी अधिनियम और शांतिपूर्ण असेंबली और सार्वजनिक व्यवस्था अधिनियम 2024 के तहत गिरफ्तार किया गया था.

नेशनल असेंबली सचिवालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को गृह मंत्रालय के सचिव को पत्र में कहा है कि यह फैसला हाल ही में गिरफ्तार 10 पीटीआई सांसदों के नेशनल असेंबली के 9वें सत्र की बैठक में भाग लेने के लिए लिया गया है.

प्रत्येक बैठक के बाद उनकी हिरासत के लिए इस्लामाबाद में पार्लियामेंट लाज को उप-जेल घोषित किया जाए. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सांसदों को पार्लियामेंट लाज में उन्हें आवंटित सुइट्स में हिरासत में लिया गया था. इनको संगजानी और नून पुलिस स्टेशनों में कई आरोपों के तहत दर्ज मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था.

सांसदों की फिजिकल रिमांड को किया रद्द
इसके साथ ही, इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने गिरफ्तार किए गए 10 पीटीआई सांसदों की फिजिकल रिमांड को रद्द कर दिया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

Latest News

अमेरिका को ईरान की सत्ता बदलने में दिलचस्पी नहीं, जेडी वेंस बोले- जनता चाहे तो हटाए सरकार

US Iran Clash: अजरबैजान की यात्रा कर वॉशिंगटन लौटने से पहले अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट...

More Articles Like This