श्रीनगरः सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी घिरे

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

श्रीनगरः श्रीनगर से मुठभेड़ की खबर आ रही है. यहां निशात इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. बताया गया है कि आतंकी एक मकान में छिपे हुए हैं और उनकी संख्या तीन तक हो सकती है. सुरक्षा बलों ने इन आतंकियों को घेर रखा है.

बताया गया है कि इन आतंकियों को पकड़ने के लिए शनिवार की रात को अभियान चलाया गया था. जिस जगह यह मुठभेड़ हो रही है, वहां से कुछ ही दूरी पर दाचीगाम नेशनल पार्क और जंगल का इलाका शुरू होता है. फिलहाल, सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है और मुठभेड़ जारी है.

सोपोर में जवानों ने एक आतंकी को किया था ढेर
मालूम हो कि इससे पहले सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. इस दौरान जवानों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी थी. जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया था. इलाके में आतंकियों के छिपे होने का इनपुट मिलने पर जवानों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था. इस दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी. जवाबी कार्रवाई में जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया था.

Latest News

मुंबईः स्कूल बस पर गिरा पेड़, एक बच्चे की मौत, दस घायल

Mumbai School Bus Accident: मुंबई से दुखद खबर सामने आई है. मंगलवार की दोपहर यहां एक स्कूल बस पर पेड़...

More Articles Like This

Exit mobile version