सुकमा: आधी रात को नक्सलियों ने उपसरपंच को घर से उठाया, कर दी हत्या

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

सुकमा: छत्तीसगढ़ से सनसीखेज खबर सामने आई है. यहां सुकमा जिले में बेखौफ नक्सलियों ने गांव के उपसरपंच का किडनैप कर हत्या कर दी. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. इस घटना की जानकारी सुकमा पुलिस ने दी है.

बेनपल्ली गांव में हुई सनसनीखेज घटना

सनसनी फैलाने वाली यह घटना सुकमा के बेनपल्ली गांव की है. जागरगुंडा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इस गांव में देर रात 3 बजे नक्सलियों ने उपसरपंच की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने सोमवार की देर रात में इस वारदात को अंजाम दिया है.

घर से उप संरपच को उठा ले गए नक्सली

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आधी रात को नक्सली बेनपल्ली गांव में रहने वाले उप सरपंच मुचाकी राम के घर पर पहुंचे. उन्होंने मुचाकी राम को आवाज लगाई और फिर जबरन उन्हें अपने साथ लेकर चले गए.

पुलिस ने इलाके में जारी किया अलर्ट

पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने मुचाकी राम की हत्या कर दी. घटना के कुछ समय बाद उनका शव मिला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Latest News

अंडमान-निकोबार आइलैंड: टूरिज्म फेस्टिवल की तैयारी शुरू, LG डॉ. दिनेश शर्मा ने की समीक्षा, मनाई वाल्मीकि जयंती

श्री विजया पुरम: अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा प्रशासनिक कार्यों, पर्यटन संवर्धन और सांस्कृतिक आयोजनों...

More Articles Like This

Exit mobile version