हरियाणा: भूकंप के झटकों से कांपी रोहतक की धरती, जाने कितनी रही तीव्रता

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

रोहतकः रविवार की दोपहर भूकंप के झटकों से रोहतक की धरती कांप उठी. भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में भय व्याप्त हो गया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई.

शहर से 17 KM दूर रहा भूकंप का केंद्र

भूकंप दोपहर 12 बजकर 13 मिनट 44 सेकंड पर आया. जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र रोहतक से लगभग 17 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व दिशा में सांपला और इस्माईला गांव के बीच स्थित बताया गया है.

भूकंप का अक्षांश 28.78 और देशांतर 76.73 दर्ज किया गया, जबकि इसकी गहराई 5 किलोमीटर बताई जा रही है. कम गहराई पर आए भूकंप के कारण झटके आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए.

भूकंप के झटके महसूस होते ही कई लोग भयवश अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है. विशेषज्ञों के मुताबिक, इस तीव्रता का भूकंप सामान्य श्रेणी में आता है और इससे बड़े नुकसान की संभावना नहीं होती.

More Articles Like This

Exit mobile version