Supreme Court: ईडी के खिलाफ SC पहुंचे सेंथिल बालाजी, मद्रास HC के फैसले को दी चुनौती

नई दिल्लीः ईडी द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार तमिलनाडु सरकार के मंत्री सेंथिल बालाजी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। मालूम हो कि सेंथिल बालाजी की पत्नी मेगाला ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. मेगाला ने मद्रास हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर सेंथिल बालाजी की ईडी द्वारा गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. हालांकि, मद्रास हाईकोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए सेंथिल बालाजी को ईडी की न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश दिया था.

ईडी ने किया है गिरफ्तार
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सेंथिल बालाजी को बीते महीने ईडी ने गिरफ्तार किया था. ईडी की कार्रवाई से सेंथिल बालाजी की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सेंथिल बालाजी को सोमवार शाम को अस्पताल से डिस्चार्ज कर पुझुल सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया.

Latest News

Maha Ashtami 2026: महाअष्टमी के दिन करें दुर्गा सप्‍तशती के इन मंत्रों का जाप, मिलेगा 9 दिनों के पूजा का फल

Maha Ashtami 2026: शक्ति के उपासना का पर्व नवरात्रि चल रहा है. मां दुर्गा के भक्त कृपा पाने के...

More Articles Like This

Exit mobile version