Tamil Nadu: शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, दो लोगों की मौत, दो गंभीर

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

चैन्नईः तमिलनाडु से हादसे की खबर आ रही है. यहां मंगलवार को विरुधुनगर जिले के शिवकाशी में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में तेज धमाका हुआ. धमाके बाद आग लग गई. इस हादसे में जहां दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई.

घटना के संबंध में अग्निशमन विभाग ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. अन्य दो घायलों को घायलों को इलाज के लिए शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. राहत और बचावकर्मी घटनास्थल पर मौजूद है. धमाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इलाके से भारी मात्रा में धुआं निकलता हुआ दिख रहा है.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version