लंदन जा रही फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Emergency landing of the flight: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (KIAB) पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब लंदन जा रही वर्जिन अटलांटिक की एक प्लाइट में उड़ान भरने के तुरंत बाद तकनीकी खराबी आ गई. इस वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

विमान में सवार थे 270 यात्री

बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (BIAL) के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, बोइंग विमान में सवार सभी 270 यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं.

दरअसल, वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट सुबह करीब 8:20 बजे बेंगलुरु से लंदन के लिए टेकऑफ किया था. हालांकि, हवा में उठते ही चालक दल को विमान में किसी तकनीकी गड़बड़ी का अहसास हुआ.

आधा घंटा तक हवा में चक्कर लगाता लगाता रहा विमान

सुरक्षा के मद्देनजर पायलटों ने बिना समय गंवाए एहतियाती कदम उठाए और विमान का रुख वापस हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया. लैंडिंग के लिए सुरक्षित परिस्थितियां बनाने और मानक प्रोटोकॉल का पालन करने के उद्देश्य से विमान ने बेंगलुरु लौटने से पहले पास के तुमकुरु क्षेत्र के ऊपर आधे घंटे से अधिक समय तक चक्कर लगाया.

जिसके बाद केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिग कराई गई. इस घटना के संबंध में एयरलाइन वर्जिन अटलांटिक की ओर से बयान का इंतजार है. हवाई अड्डे के अधिकारी तकनीकी खराबी के सटीक वजहों को पता करने में लगे हैं.

Latest News

Jordan Church Attack: अंतिम संस्कार के दौरान चर्च में हमला, 9 लोगों की मौत, दर्जनों घायल, तीन संदिग्ध अरेस्ट

Jordan Church Attack: जॉर्डन में एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सुरक्षा बलों ने सोमवार...

More Articles Like This

Exit mobile version