Tehran: इजरायल से युद्ध के बीच ईरान में भूकंप से कांपी धरती, लोगों में भय

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

तेहरानः इजरायल से युद्ध के बीच ईरान के युद्ध प्रभावित सेमनान में भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप उठी. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.1 दर्ज की गई. 5.1 की तीव्रता का यह भूकंप चिंता का विषय बन गया, क्योंकि इस इलाके में इजरायल मिसाइलों से हमले कर रहा है. भूकंप के तेज झटकों से लोगों में भय व्याप्त हो गया. हालांकि, इस भूकंप से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 किलोमीटर की गहराई वाले इस भूकंप ने चिंता बढ़ा दी, लेकिन अभी तक किसी नुकसान या हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है. तेहरान के करीब सेमनान से लगभग 35 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में मध्य ईरान में भूकंप आया. युद्ध से प्रभावित इलाके के लोगों में भूकंप से दहशत फैल गई.

कहा जा रहा है कि ईरान की सेना द्वारा संचालित सेमनान अंतरिक्ष केंद्र और सेमनान मिसाइल कॉम्प्लेक्स सेमनान में स्थित हैं. इसी इलाके में भूकंप के झटके आए. इजरायल भी इसी इलाके में मिसाइलों से हमले कर रहा है. लोग युद्ध और भूकंप से डर के साये में रहने पर विवश हैं. दरअसल इजरायल और ईरान एक-दूसरे के ऊपर लगातार मिसाइलों से हमले कर रहे हैं. इजरायल के हमले में ईरान में अब तक छह सौ से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. दोनों देशों के बीच आज रात भी हमले जारी रहे.

ताजिकिस्तान में भी लगे भूकंप के झटके 

ईरान के बाद शनिवार की सुबह ताजिकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक, ताजिकिस्तान की राजधानी दुशांबे में भी भूकंप के झटके लगे. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.0 दर्ज की गई. यह 140 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था. भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

Latest News

‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर: CMD उपेन्द्र राय बोले- फिल्में केवल सिनेमा नहीं, समाज की सॉफ्ट पावर हैं, भोजपुरी सबसे मधुर भाषा

KAWAN KASOOR MOVIE PREMIERE: गाजीपुर के ग्रैंड पैलेस होटल में आज भोजपुरी फिल्म ‘कवन कसूर’ का भव्य प्रीमियर आयोजित...

More Articles Like This

Exit mobile version