‘रोशन आनंद के भाई प्रिंस की हत्या खान सर ने कराई है’, तेज प्रताप यादव ने दिया बड़ा बयान

Divya Rai
Content Writer The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Tej Pratap Yadav: बिहार में खान सर और रोशन आनंद के बीच विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा. नेपाल में रोशन आनंद के भाई प्रिंस आनंद की मौत हो गई, जिसके बाद हड़कंप मचा हुआ है. अभी तक प्रिंस की मौत की वजह सामने नहीं आई है. मृतक के परिजनों का दावा किया कि वो ठीक था. उसकी हत्या की गई है. वहीं, अब इस मामले में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है.   

Tej Pratap Yadav ने दिया बड़ा बयान

जनशक्ति जनता दल के चीफ तेज प्रताप यादव ने प्रिंस आनंद की मौत का ज़िम्मेदार खान सर को बताया. उन्होंने कहा, “हम तो यह कहेंगे कि यह बहुत दुखद घटना है. इस तरह की घटना नहीं होनी चाहिए थी. अगर इसमें किसी पर इल्जाम लगाएंगे तो हम खान सर पर लगाएंगे, क्योंकि इन्होंने ही हत्या कराने का काम किया है.”

खान सर ने ही हत्या करवाई है

तेज प्रताप यादव ने आगे कहा, “जो आदमी अपने ही आदमी को बोलकर खुद पर गोली चलवा ले, वह हत्या क्यों नहीं करवा सकता है? हमें पूरा यकीन और भरोसा है कि खान सर ने ही हत्या करवाई है और उन्हें जेल जाना चाहिए. साथ ही साथ प्रिंस आनंद और उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए.”

रोशन आनंद को परोल पर छोड़ा जाए

इसके साथ ही JJD प्रमुख ने रोशन आनंद का सपोर्ट किया. उन्होंने कहा, “इस परिस्थिति में हम सरकार से मांग करते हैं कि रोशन आनंद को परोल पर छोड़ा जाए ताकि वह अपने भाई के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें. यह हमारा और पूरे जनशक्ति जनता दल का कहना है.”

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

बता दें कि प्रिंस आनंद नेपाल गए थे. जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद के चाचा राजीव कुमार ने कहा कि गोलीकांड के बाद खान सर फर्जी केस में प्रिंस को फंसाना चाहते थे. केस से बचने के लिए प्रिंस नेपाल चले गए थे. परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं है कि आख़िर प्रिंस की मौत कैसे हुई. फ़िलहाल परिवार से सभी लोग नेपाल गए हैं.

ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चोर समझकर केरल के युवक की पीट-पीटकर हत्या, एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

Latest News

‘वो अपराधी नहीं था, शूटर नहीं था’, भरत तिवारी के एनकाउंटर पर भड़के पप्पू यादव, सम्राट सरकार से मांगा इस्तीफा

Bharat Tiwari Encounter: बिहार में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर सियासी हलचल मची हुई है. नेता से लेकर आम...

More Articles Like This

Exit mobile version